Mahabms Yojana 2025 – पशुपालन विभाग योजना गाय-भैंस, बकरी पालन, कुक्कुट योजना के लिए करे आवेदन

Mahabms Yojana 2025: अगर आपने बकरी पालन, गाय-भैंस वितरण, कुक्कुट पालन शेड या चारा बीज वितरण जैसी पशुपालन विभाग की योजना ओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब लाभार्थियों को SMS के जरिए सूचित किया जा रहा है कि वे अपना दस्तावेज़ निर्धारित समय में पोर्टल पर अपलोड करें।

हमारे इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Mahabms Yojana 2025 से जुड़ी जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण FAQs।

 Mahabms Yojana 2025 क्या है?

Mahabms यानी Maharashtra Animal Husbandry Beneficiary Management System एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसके तहत महाराष्ट्र सरकार राज्य के ग्रामीण पशुपालकों को आर्थिक और व्यावसायिक सहयोग देती है। इस योजना में मुख्य रूप से निम्नलिखित उप-योजनाएं शामिल हैं:

  • गाय और भैंस वितरण योजना
  • बकरी और भेड़ वितरण योजना
  • कुक्कुट पालन शेड योजना
  • चारा बीज वितरण
  • कडबा कुट्टी मशीन वितरण योजना

Mahabms Yojana 2025 नवीनतम अपडेट:

जिन लाभार्थियों ने पहले आवेदन किया है, उन्हें अब SMS भेजे जा रहे हैं ताकि वे आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर सकें। यदि आपने आवेदन किया है और आपको संदेश मिला है, तो यह सुनहरा अवसर न गंवाएं।

आवेदन की अंतिम तिथि

पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही अधिकांश योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून 2025 रखी गई है। हालांकि कुछ जिलों में तिथियां अलग हो सकती हैं जैसे पालघर और नंदुरबार में यह प्रक्रिया मई से ही शुरू हो चुकी है।

सही और नवीनतम अपडेट के लिए  अधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने जिले की तिथि जांच लें।

 Mahabms Yojan के मुख्य लाभ

  • सरकार द्वारा चलाई जा रही पशुपालन योजनाओं के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं:
  •  50% से  75% तक सब्सिडी —गाय और भैंस, बकरी और भेड़ वितरण योजना पर।
  • बेरोजगार युवाओ को रोजगार  — बेरोजगार युवाओ और महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर।
  • आय वृद्धी — दूध उत्पादन और अंडा/मांस विक्री के लिए ।
  • महिला सशक्तिकरण — महिला सहायता समूहों को प्राथमिकता ।
  • चारे की समस्या का समाधान — बैरन  और कडबा कुट्टी मशीन की उपलब्धता।

Mahabms Yojana 2025 पात्रता मानदंड

  • निवास: महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।
  • भूमि: न्यूनतम 0.5 हेक्टेयर कृषि भूमि होनी चाहिए।
  • आयु सीमा: 18 से 65 वर्ष के बीच।
  • परिवार आय: सालाना आय ₹2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए (SC/ST/OBC को छूट)।

जरूरी दस्तावेज़ (mahabms yojana 2025 document)

  •  आधार कार्ड
  •  पहचान पत्र
  •  7/12 और 8A जमीन दस्तावेज
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • गरीबी रेखा प्रमाणपत्र (BPL)
  •  बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की प्रति
  •  शिक्षा प्रमाणपत्र
  • स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रमाणपत्र
  • राशन कार्ड
  •  दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • उम्र का प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

 महत्वपूर्ण योजनाएँ और उनका विवरण

1. गाय और भैंस वितरण योजना

लाभार्थी को 2 दुधारू पशु दिए जाते हैं। 50% से 75% तक का अनुदान।

2. बकरी और भेड़ वितरण योजना

10 बकरियाँ + 1 बकरा का समूह। 50% अनुदान।

3. कुक्कुट पालन योजना

100 एक दिन के उन्नत नस्ल के चूजे। 50% अनुदान।

4. चारा बीज वितरण

100% अनुदान के साथ बीज उपलब्ध।

5. कडबा कुट्टी मशीन वितरण

पशु आहार प्रबंधन के लिए सब्सिडी पर मशीन उपलब्ध।

आवेदन प्रक्रिया (mahabms yojana 2025 apply)

1. पंजीकरण करें
अधिकारिक वेबसाइट  पर जाएं

Mahabms Yojana 2025
“नवीन उपयोगकर्ता” के रूप में रजिस्टर करें

2. योजना का चयन करें
अपनी जरूरत के अनुसार योजना  चुने  — बैसे बकरी पालन , कुक्कुट पालन, गाय वितरण इत्यादि।

3. दस्तावेज़ अपलोड करें सभी जरूरी दस्तावेज़ स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करें।

4. आवेदन सबमिट करें
जानकारी भरने के बाद फॉर्म  सबमिट करें।

Mahabms Yojana 2025

5. आवेदन की स्थिति जांचें (mahabms yojana 2025 status check) लॉग इन करके अपनी आवेदन की स्थिती देखे ।

FAQs – Mahabms Yojana 2025 से जुड़े सामान्य प्रश्न

Q1: Mahabms Yojana में आवेदन के बाद SMS नहीं आया तो क्या करें?

उत्तर: आप वेबसाइट www.ah.mahabms.com पर जाकर अपने लॉगिन से चेक करें कि दस्तावेज़ अपलोड का विकल्प है या नहीं। यदि है, तो तुरंत दस्तावेज़ अपलोड करें।

Q2: क्या SC/ST लाभार्थियों को कोई अतिरिक्त लाभ मिलता है?

उत्तर: हां, SC/ST वर्ग को वार्षिक आय सीमा में छूट और चयन करते समय प्राथमिकता दी जाती है।

Q3: क्या आवेदन केवल किसानों के लिए ही है?

उत्तर: अधिकतर योजनाएं कृषक वर्ग के लिए हैं, लेकिन स्वरोजगार योजनाएं ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए भी खुली हैं।

Q4: आवेदन की स्थिति कितनी बार चेक कर सकते हैं?

उत्तर: आप जब चाहें, लॉगिन करके अपनी आवेदन स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए कोई सीमा नहीं है।

Mukhyamantri Yuva Karya Prashikshan Yojana 2025

Scroll to Top