Lado Protsahan Yojana 2025: राजस्थान सरकार बेटी के लिए सरकारी योजना 2025 द्वारा बेटियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है – लाडो प्रोत्साहन योजना 2025। यह योजना 1 अगस्त 2024 से प्रारंभ हुई और 2025 में इसे और अधिक प्रभावी और लाभकारी बनाया गया है।
इस योजना के अंतर्गत राजकीय चिकित्सा संस्थानों या जननी सुरक्षा योजना से संबद्ध निजी संस्थानों में जन्म लेने वाली बालिकाओं को, 21 वर्ष की आयु पूरी होने तक और स्नातक उत्तीर्ण करने पर, ₹1 लाख तक की राशि 7 चरणों में उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
राजस्थान सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना 2025 के तहत बेटियों को जन्म से 21 वर्ष की आयु तक 7 चरणों में ₹1 लाख तक की सहायता दी जाएगी। जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और ऑफलाइन आवेदनकी पूरी प्रक्रिया।
Lado Protsahan Yojana 2025 का उद्देश्य
- कन्या भ्रूण हत्या को रोकना
- बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक प्रोत्साहित करना
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना
- बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना
- बेटी के लिए सरकारी योजना 2025
Lado Protsahan Yojana 2025 विशेषता विवरण
विशेषता | विवरण |
योजना का नाम | लाडो प्रोत्साहन योजना 2025 |
शुरूआत | 1 अगस्त 2024 |
लागू राज्य | राजस्थान |
लाभार्थी | बालिकाएं |
सहायता राशि | ₹1,00,000 (7 चरणों में) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन (निःशुल्क) |
फंडिंग स्रोत | राज्य सरकार |
योजना श्रेणी | व्यक्तिगत लाभ योजना |
Lado Protsahan Yojana 2025 के पात्रता मानदंड
Rajasthan Beti Yojana 2025 का लाभ उन्हीं बालिकाओं को मिलेगा जो इन शर्तों को पूरा करती हैं:
- लिंग: बालिका होनी चाहिए।
- जन्म स्थान: किसी राजकीय चिकित्सा संस्थान में जन्म
- या जननी सुरक्षा योजना से मान्यता प्राप्त निजी संस्थान में जन्म
Lado Protsahan Yojana 2025 के जरूरी दस्तावेज
लाडो प्रोत्साहन योजना 2025 के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ साथ लाना अनिवार्य है:
- मूल निवास प्रमाण पत्र (कॉपी)
- बैंक पासबुक की प्रति
- जन-आधार या भामाशाह कार्ड की प्रति
- ऊपर दिए गए सभी दस्तावेज आवेदन के लिए अनिवार्य है।
Lado Protsahan Yojana 2025 की आवेदन प्रक्रिया (लाडो प्रोत्साहन योजना आवेदन प्रक्रिया)
लाडो प्रोत्साहन योजना 2025 में आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन और निःशुल्क है (लाडो योजना ऑफलाइन आवेदन)।
आवेदन करने के स्टेप्स:
1. नजदीकी महिला अधिकारिता कार्यालय या ब्लॉक/जिला मुख्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
2. मांगे गए सभी दस्तावेजों को संलग्न करें।
3. संबंधित कार्यालय में जाकर फॉर्म जमा करें।
4. दस्तावेज़ सत्यापन के बाद, पात्रता के अनुसार आपको लाभ मिलना प्रारंभ होगा।
5. अधिक जानकारी या Lado Protsahan Yojana Status के लिए आप इसके अधिकारिक वेबसाइट को अवश्य भेट दे
बालिका प्रोत्साहन योजना राजस्थान भुगतान कैसे होगा?
इस योजना में कुल 7 चरणों में सहायता राशि दी जाती है:
चरण | कब मिलेगा भुगतान | अनुमानित राशि |
1 | जन्म के समय | ₹5,000 |
2 | पहली कक्षा प्रवेश | ₹7,000 |
3 | 6वीं कक्षा | ₹10,000 |
4 | 10वीं कक्षा उत्तीर्ण | ₹15,000 |
5 | 12वीं कक्षा उत्तीर्ण | ₹18,000 |
6 | स्नातक प्रवेश | ₹20,000 |
7 | 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर | ₹25,000 |
लाडो योजना राजस्थान के मुख्य लाभ
- बालिकाओं की शिक्षा में प्रोत्साहन
- आर्थिक सहयोग से बोझ कम
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
- DBT के माध्यम से सुरक्षित और पारदर्शी भुगतान
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ किन बालिकाओं को मिलेगा?
उत्तर: उन बालिकाओं को जिनका जन्म राजस्थान के सरकारी या जननी सुरक्षा योजना से मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में हुआ हो।
Q2. लाडो योजना में आवेदन कैसे करें?
उत्तर: यह आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन होगा। आपको महिला अधिकारिता कार्यालय से फॉर्म लेकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा।
Q3. क्या लाडो योजना के लिए कोई शुल्क लगता है?
उत्तर: नहीं, यह योजना पूरी तरह निःशुल्क है।
Q4. क्या Lado Protsahan Yojana की राशि सीधे खाते में आएगी?
उत्तर: हां, लाभार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि दी जाती है।
नोट: लाडो प्रोत्साहन योजना 2025 राजस्थान सरकार की एक दूरदर्शी योजना है जो बालिकाओं के जन्म से लेकर शिक्षा और 21 वर्ष की आयु तक उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है। यदि आपकी बेटी पात्र है, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं और समय पर आवेदन करें।