Lek Ladki Yojana 2024 Online Apply Form | बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक वित्तीय सहायता प्रदान करेगी महाराष्ट्र सरकार

Lek Ladki Yojana 2024 Online Apply Form

Lek Ladki Yojana 2024 Online Apply Form  : लेक लाडकी योजना 2024 महाराष्ट्र सरकार की एक प्रमुख योजना है जो बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत, Lek Ladki Yojana 2024 Online Apply Formकरने से आप बालिका के जीवन के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में, हम आपको इस योजना की  आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, और लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Lek Ladki Yojana 2024 Online Apply Form  की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नाम Lek Ladki Yojana 2024 Online Apply Form
किसने शुरू की महाराष्ट्र राज्यसरकार
उदेश्य बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक वित्तीय सहायता प्रदान करना
अधिकारिक वेबसाइट maharashtra.gov.in

लेक लाडकी योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

1. फॉर्म डाउनलोड करें: सबसे पहले, लेक लाडकी योजना के आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें। यह फॉर्म महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होता है।

2. फॉर्म भरें: डाउनलोड किए गए फॉर्म में अपनी और आपकी बेटी की जानकारी भरें, जैसे नाम, पता, आधार कार्ड, जन्मतिथि आदि। इसके अलावा, अपने बैंक खाते की जानकारी भी भरें।

3. दस्तावेज संलग्न करें: फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, और आय प्रमाण पत्र।

4. फॉर्म सबमिट करें: भरे हुए फॉर्म और संलग्न दस्तावेजों को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या योजना कार्यालय में जमा करें।

5. वेरिफिकेशन: आपके आवेदन की जांच की जाएगी। सभी जानकारी सही पाए जाने पर, योजना की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

लेक लाडकी योजना 2024 के लाभ

1. बालिका के जन्म के समय: 5000 रुपये की सहायता।
2. पहली कक्षा में प्रवेश पर: 4000 रुपये की सहायता।
3. छठी कक्षा में प्रवेश पर: 6000 रुपये की सहायता।

4. ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश पर: 8000 रुपये की सहायता।
5. 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर: 75,000 रुपये की एकमुश्त राशि।

Lek Ladki Yojana 2024 Online Apply Form के लिए पात्रता मानदंड

1. लाभार्थी परिवार महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए।
2. परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से जादा नहीं होनी चाहिए।
3. केवल पीला या नारंगी राशन कार्ड धारक परिवार ही पात्र होंगे।
4. योजना की दूसरी और तीसरी किस्त के लिए कुटुंब नियोजन प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है।

आवश्यक दस्तावेज

1. महाराष्ट्र निवासी प्रमाण पत्र
2. माता-पिता का आधार कार्ड
3. वार्षिक आय प्रमाण पत्र
4. नारंगी या पीला राशन कार्ड
5. बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
6. परिवार नियोजन प्रमाण पत्र
7. बैंक पासबुक
8. स्वघोषणा प्रमाण पत्र
9. पात्र लड़की का वोटिंग कार्ड आइडी अंतिम लाभ के लिए
10. बोनाफाइड प्रमाण पत्र

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. महाराष्ट्र में लड़कियों के लिए नई योजना क्या है?

Lek Ladki Yojana 2024 का उद्देश्य लड़कियों को कुल ₹1,01,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह सहायता विभिन्न जीवन की अवस्थाओं में दी जाती है, जिससे उनकी शिक्षा और विकास को प्रोत्साहन मिलता है।

2. महाराष्ट्र में बालिकाओं के लिए कौन-कौन सी योजनाएँ हैं?
Lek Ladki Yojana 2024 के अलावा, महाराष्ट्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अन्य योजनाओं की भी शुरुआत की है।

3. लेक लाडकी योजना के लिए कौन आवेदन के पात्र है?
आवेदनकर्ता को महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए, परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए, और केवल पीले या नारंगी राशन कार्ड वाले परिवार ही पात्र हैं।

NOTE: Lek Ladki Yojana 2024 Online Apply Form करने से आप इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं और अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया के लिए, आप महाराष्ट्र सरकार की वेबसाइट या संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े 
Maharashtra Swadhar yojana 2024 
Scroll to Top