मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2025 क्या है? (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Kya Hai)
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना एक क्रांतिकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराना है। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को समान अवसर देना और उन्हें IAS, PCS, NDA, NEET, JEE, SSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाना है।
योजना की शुरुआत साल 2021 में हुई थी और तब से अब तक हजारों छात्र इससे लाभांवित हो चुके हैं। वर्ष 2025 के नए सत्र के लिए Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Online Registration 2025 प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है और 30,000 से भी अधिक छात्रों ने आवेदन कर दिया है।
2025 सत्र की प्रमुख विशेषताएं
बिंदु | विवरण |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2025 |
शुरू करने वाला विभाग | समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश |
कुल जिल्हे | सभी 75 जिलों में लागू |
कोचिंग शिक्षाएं | UPSC, JEE, NEET, NDA, SSC, CDS, Banking, B.Ed, TET आदि |
कोचिंग माध्यम | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों |
सत्र प्रारंभ | 1 जुलाई 2025 |
वेबसाइट | www.abhyuday.up.gov.in |
पंजीकरण प्रक्रिया | पूरी तरह ऑनलाइन |
कोचिंग शुल्क | पूरी तरह निःशुल्क |
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Eligibility (पात्रता)
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:
- स्थायी निवास: उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- वर्ग: योजना विशेष रूप से SC, ST, OBC और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बनाई गई है।
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Online Registration 2025: आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश सरकार ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल बना दिया है। आप नीचे दिए गए
चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
वेबसाइट खोलें: www.abhyuday.up.gov.in
2: रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें
होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन या पंजीकरण पर क्लिक करें।
3: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
4: आवेदन पत्र भरें
- नाम, पता, संपर्क नंबर, ईमेल आईडी
- शैक्षणिक योग्यता और इच्छित कोचिंग कोर्स का चयन
5: फॉर्म सबमिट करें
सभी जानकारी की पुष्टि करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें। आवेदन के बाद आपको एक Application ID प्राप्त होगी।
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Coaching Centers Facilities
इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 162 से अधिक कोचिंग केंद्र कार्यरत हैं। कोचिंग की विशेषताएं:
- ऑफलाइन और ऑनलाइन कक्षाएं
- विषय विशेषज्ञों द्वारा लाइव सेशन्स
- मॉक टेस्ट और क्वेश्चन बैंक
- टॉपिक्स-वाईज़ स्टडी मटेरियल
- फीडबैक आधारित शिक्षक चयन
- यूपीएससी के लिए समर्पित फैकल्टी और इंटरव्यू गाइडेंस
नवीनतम अपडेट (Navintam Updates)
अतिथि प्रवक्ता चयन प्रक्रिया
सत्र 2025-26 के लिए योग्य एवं अनुभवी प्रवक्ताओं का चयन डेमो क्लास और विशेषज्ञ समिति कीन सिफारिशों के आधार पर किया गया है। जैसे कि किसान डिग्री कॉलेज बहराइच में कुल 18 प्रवक्ताओं का चयन हुआ।
उद्घाटन समारोह
सभी जिलों में 1 जुलाई 2025 को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। उसी दिन से सभी परीक्षाओं की नियमित कक्षाएं प्रारंभ होंगी।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
इस योजना के अंतर्गत परीक्षाएं
- IAS / IPS
- NDA
- CDS
- NEET
- JEE
- Banking Exams
- SSC
- CAPF
- UPPCS
- B.Ed / TET
FAQs महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
1. Mukhyamantri Abhyudaya Yojana kab shuru hui थी?
यह योजना वर्ष 2021 मै उत्तर रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू की गयी|
2. क्या Mukhyamantri Abhyudaya Yojana केवल SC/ST के लिए है?
नहीं, यह योजना SC/ST, OBC और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए भी खुली है।
3. Mukhyamantri Abhyudaya Yojana में कौन-कौन सी परीक्षाएं शामिल हैं?
UPSC, NEET, JEE, NDA, SSC, CDS, Banking, B.Ed, TE जैसी कई प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं।
4. Mukhyamantri Abhyudaya Yojana की official website क्या है?
इसका आधिकारिक website www.abhyuday.up.gov.in है
NOTE: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2025 एक सशक्त और जनहितकारी कदम है जो हजारों युवाओं के लिए नई राह खोल रहा है। यदि आप एक आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन महत्वाकांक्षी छात्र हैं, तो यह योजना आपके सपनों को पंख देने का सुनहरा अवसर है। आज ही Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Online Registration 2025 करें और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क शुरू करें।