Navya Yojana 2025 -16-18 साल की लड़कियों को मिलेगी प्रोफेशनल ट्रेनिंग, जानें पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

Navya Yojana 2025: केंद्र सरकार ने 16 से 18 वर्ष की  बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नई और प्रभावशाली योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम है नव्या योजना 2025। Navya Yojana 2025 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने साथ मिलकर से लॉन्च किया है। यह योजना न केवल बेटियों को स्किल ट्रेनिंग देगी, बल्कि समाज की पारंपरिक सोच को भी चुनौती देगी, जिसमें लड़कियों को सिर्फ सीमित कार्यक्षेत्रों में ही योग्य समझा जाता है।

नव्या योजना का उद्देश्य

‘नव्या’ योजना का मुख्य उद्देश्य देश की किशोर बालिकाओं को ऐसे कौशलों से लैस करना है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं और उन्हें पारंपरिक भूमिकाओं से आगे ले जाकर आधुनिक रोजगार क्षेत्रों से जोड़ें। यह योजना विकसित भारत 2047 के विजन से जुड़ा एक अहम कदम है।

 मुख्य उद्देश्य:

  • लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना
  • पारंपरिक सोच को बदलना
  • कमर्शियल व तकनीकी स्किल्स में प्रशिक्षण देना
  • रोजगार योग्य बनाना

Navya Yojana 2025 का प्रशिक्षण कैसे मिलेगा?

नव्या योजना को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत लागू किया जा रहा है। इसमें चयनित लड़कियों को प्रशिक्षण केंद्रों में मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही, उन्हें करियर गाइडेंस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और रोजगार सहायता भी दी जाएगी।

नव्या योजना के लाभ

1.आधुनिक और उन्नत तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण

2. बालिकाओं में आत्मविश्वास की वृद्धि

3. ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों को मुख्यधारा से जोड़ना

4. जेंडर गैप को कम करना

5. आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने का अवसर

किन जिल्हो और राज्यों मै लागु होगी योजना?

‘नव्या योजना’ को फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 9 राज्यों के 27 जिलों में शुरू किया गया है। यह जिले आकांक्षी जिलोंन के अंतर्गत आते हैं, जहां सामाजिक और आर्थिक सहायता की अधिक आवश्यकता है।

शुरुआत हुई : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से

लक्ष्य समूह: वंचित और ग्रामीण  पृष्टभूमि की लड़कियाँ

Navya Yojana 2025 की पात्रता  (Navya Yojana 2025 Eligibility Criteria)

यदि आपकी उम्र 16 से 18 साल के बीच है और आपने कम से कम 10वीं कक्षा पास की है, तो आप Navya Yojana 2025 के लिए पात्र हैं।

पात्रता शर्त विवरण
आयु सीमा 16 से 18 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास
अन्य भारत की नागरिकता

क्या मिलेगा लाभार्थियों को?

इस योजना के तहत योग्य लड़कियों को विभिन्न स्किल्स में प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी, जिनमें शामिल हो सकते हैं:

1. ग्राफिक डिजाइनिंग

2. इलेक्ट्रिकल वर्क

3. रोबोटिक्स

4. ड्रोन्स टेक्नोलॉजी

5.डिजिटल मार्केटिंग

6. हेल्थ और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर

यह ट्रेनिंग प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के अंतर्गत होगी, जिससे बाद में इन्हें रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकें।

आवेदन प्रक्रिया (Navya Yojana 2025 Application Process)

फिलहाल आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। लेकिन सरकार जल्द ही महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर या एक अलग पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी।

आप निचे दे गयी वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें:

https://wcd.gov.in/

https://www.msde.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगी

Navya Yojana 2025 आवश्यक दस्तावेज

जैसे ही आवेदन शुरू होंगे, आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है:

1. आधार कार्ड

2. 10वीं कक्षा का प्रमाणपत्र

3.आयु प्रमाण पत्र

4. निवास प्रमाण पत्र

5. पासपोर्ट साइज फोटो

कैसे बदलेगी Navya Yojana 2025 सोच?

आज भी देश के कई हिस्सों में लड़कियों को सीमित भूमिकाओं में देखा जाता है — जैसे सिलाई, कढ़ाई, या टाइपिंग। लेकिन नव्या योजना का उद्देश्य है उन्हें उन क्षेत्रों में लाना जहाँ अब तक सिर्फ लड़के आगे बढ़ते रहे हैं — जैसे कि टेक्नोलॉजी, डिजाइनिंग, और मैकेनिक्स। यह योजना केवल ट्रेनिंग का प्लेटफार्म नहीं है, यह सोच का ट्रांसफॉर्मेशन है।

नोट: नव्या योजना 2025 भारत सरकार की एक ऐसी पहल है जो ना सिर्फ स्किल डेवेलपमेंट को बढ़ावा देती है, बल्कि समाज में बेटियों की भूमिका को भी सशक्त करती है। यदि आप इस उम्र और योग्यता में आती हैं या आपके आस-पास कोई ऐसी लड़की है, तो उसे इस योजना की जानकारी जरूर दें। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है, तुरंत आवेदन कर भविष्य को नए आयाम देने का अवसर जरूर पाएं।

 FAQs – नव्या योजना 2025

Q1. नव्या योजना क्या है?

उत्तर: यह योजना 16 से 18 साल की लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्किल ट्रेनिंग प्रदान करने की केंद्र सरकार की एक नई पहल है।

Q2. नव्या योजना में कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: वे लड़कियां जो 10वीं पास हैं और जिनकी उम्र 16 से 18 साल है, वे इस योजना के लिए पात्र हैं।

Q3. Navya Yojana 2025 की आवेदन प्रक्रिया कैसे होगी?

उत्तर: अभी तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्दी ही wcd.gov.in पर या अन्य पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू किया जाएगा।

Q4. Navya Yojana 2025 से क्या लाभ होगा?

उत्तर: लड़कियों को तकनीकी और कमर्शियल स्किल्स में ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे वे भविष्य में बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें।

रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फ्री प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर

Scroll to Top