PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2025: किसानों और असंगठित कामगारों को हर महीने ₹3000 पेंशन! जानिए पूरी प्रक्रिया

PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2025 : किसानों और असंगठित श्रमिकों को हर महीने ₹3000 की गारंटीड पेंशन! भारत की 42 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक आबादी और करोड़ों किसानों की सामाजिक सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने एक अद्भुत योजना – प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य ऐसे मजदूरों और किसानों को वृद्धावस्था में आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जो संगठित क्षेत्र से बाहर हैं और जिनकी मासिक आय ₹15,000 से कम है। चलिए इस योजना की सारी जानकारी विस्तार से जानते हैं।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2025

PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2025 का उद्देश्य

यह योजना असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कामगारों और सीमांत किसानों को वृद्धावस्था में आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु के बाद लाभार्थी को ₹3000 प्रति माह पेंशन दी जाती है।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2025 की  मुख्य विशेषताएं

विशेषता  विवरण
योजना का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM)
शुरुआत वर्ष 2019
लाभ  ₹3000 मासिक पेंशन (जीवन भर)
योगदान ₹55 से ₹200 प्रतिमाह (आयु पर आधारित)
उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष
पात्र आय ₹15,000 प्रति माह से कम
लाभ की शुरुआत 60 वर्ष की आयु के बाद
पारिवारिक पेंशन मृत्यु के बाद जीवनसाथी को ₹1500 प्रति माह

किसान मानधन योजना और श्रम योगी योजना मे क्या अंतर  है?

इन दोनों योजनाओं का उद्देश्य वृद्धावस्था पेंशन प्रदान करना है, लेकिन टारगेट ग्रुप अलग है:

1. किसान मानधन योजना: विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए।

2. श्रम योगी मानधन योजना: असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और श्रमिकों के लिए।

दोनों ही योजनाओं में लाभार्थी को 60 साल के बाद ₹3000 मासिक पेंशन मिलती है।

कितना करना होगा निवेश?

लाभार्थी की उम्र के आधार पर हर महीने का योगदान तय होता है:

18 वर्ष में प्रवेश: ₹55 प्रति माह

40 वर्ष में प्रवेश: ₹200 प्रति माह

यह योगदान 60 वर्ष की उम्र तक हर महीने करना होता है। सरकार भी आपके योगदान के बराबर की राशि इस योजना में निवेश करती है।

मृत्य के बाद पारिवारिक पेंशन

यदि लाभार्थी की मृत्यु 60 वर्ष के बाद होती है, तो उसके पति या पत्नी को ₹1500 प्रति माह की पारिवारिक पेंशन मिलती है। लेकिन अगर मृत्यु 60 वर्ष से पहले होती है, तो नॉमिनी को संचित राशि लौटा दी जाती है।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत ही सरल है:

1. नजदीकी CSC सेंटर जाएं।

2. अपना आधार कार्ड और बैंक खाता (IFSC सहित) साथ ले जाएं।

3. वहां आपको एक ऑटोमेटिक फॉर्म भरना होगा जिसमें आपकी उम्र और बैंक विवरण लिया जाएगा।

4. आधार की बायोमेट्रिक पुष्टि के बाद योजना में रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

5. एक पेंशन कार्ड प्रदान किया जाएगा।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2025 पात्रता मापदंड

1. असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हो।

2. आयकर दाता न हो।

3. EPFO/ESIC/NPS से जुड़ा न हो।

4. मासिक आय ₹15,000 से कम हो।

5. उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2025 से जुड़ने के लिए संपर्क

हेल्पलाइन नंबर: 14434

साइट: maandhan.in

ईमेल: contact-us@maandhan.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. क्या किसान और श्रमिक दोनों इस योजना का लाभ ले सकते हैं?

उत्तर: किसान विशेष रूप से PM किसान मानधन योजना का लाभ ले सकते हैं, जबकि असंगठित श्रमिकों के लिए PM-SYM योजना है। कोई व्यक्ति एक ही योजना में पंजीकृत हो सकता है।

Q2. अगर योजना में शामिल व्यक्ति 60 साल से पहले मर जाता है तो क्या होगा?

उत्तर: अगर व्यक्ति की मृत्यु 60 वर्ष से पहले होती है, तो संचित राशि नामांकित व्यक्ति को लौटा दी जाती है।

Q3. क्या महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं?

उत्तर: हां, महिलाएं जो असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। उनका भी पेंशन योगदान आयु के अनुसार तय होता है।

Q4. क्या यह योजना जीवन भर पेंशन देती है?

उत्तर: हां, एक बार 60 वर्ष की उम्र के बाद योजना के तहत ₹3000 मासिक पेंशन जीवन भर दी जाती है। मृत्यु के बाद पति/पत्नी को 50% पारिवारिक पेंशन भी दी जाती है।

 NOTE: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और किसान मानधन योजना भारत सरकार की दो महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, जो देश के करोड़ों असंगठित कामगारों और सीमांत किसानों के बुढ़ापे को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाती हैं। यदि आप भी इन वर्गों में आते हैं, तो जल्द से जल्द इस योजना से जुड़कर अपना भविष्य सुरक्षित करें।

Farmer ID Card Apply Online 2025

Scroll to Top