PMMVY 2025-गर्भवती महिलाओं को ₹5,000 की आर्थिक सहायता जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

Last Updated on: 1 July 2025

PMMVY 2025:भारत सरकार महिलाओं के कल्याण हेतु कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), जिसका उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस लेख में आप जानेंगे इस योजना से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में — पात्रता, जरूरी दस्तावेज़, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया और लाभार्थी सूची देखने का तरीका।

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY 2025) के तहत पहली बार मां बनने वाली गर्भवती महिलाओं को ₹5,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब इस योजना में दूसरी बेटी पर भी ₹6,000 तक की मदद दी जा रही है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व का समर्थन देना है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY 2025)का उद्देश्य

PMMVY का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मातृत्व के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वेपोषण और स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतें पूरी कर सकें। यह योजना विशेष रूप से पहले और दूसरे बच्चे के जन्म पर लाभ देती है। पहले बच्चे के लिए ₹5000 दो किस्तों में और दूसरे बच्चे के लिए ₹6000 एक किस्त में दिए जाते हैं, यदि दूसरी संतान बेटी हो।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY 2025) का पूरा विवरण

यह योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है और इसे देशभर के आंगनवाड़ी केंद्रों और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लागू किया गया है। PMMVY 2.0, जो 1 अप्रैल 2022 से लागू हुआ है, इसके तहत दूसरे बच्चे के लिए नकद प्रोत्साहन को केवल बालिका जन्म की स्थिति में ही दिया जाता है ताकि कन्या भ्रूण हत्या को रोका जा सके और लिंगानुपात सुधरे।

Pmmvy Beneficiary Registration के पात्रता मापदंड

  • PMMVY 2025 का लाभ उठाने के लिए महिला को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
  • महिला की आयु कम से कम 19 वर्ष होनी चाहिए।
  • पहली बार गर्भवती हो या दूसरी बार बेटी को जन्म दे रही हो।
  • योजना में केवल पहले दो जीवित बच्चों के लिए लाभ मिलता है।
  • आवेदन LMP (अंतिम माहवारी तिथि) से 270 दिन के भीतर करना होता है।

आवेदिका सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित वर्ग से होनी चाहिए

  • अनुसूचित जाति/जनजाति
  • बीपीएल राशन कार्ड धारक
  • ई-श्रम कार्ड धारक महिलाएं
  • पीएम-जन आरोग्य योजना (PMJAY) से जुड़ी महिलाएं
  • मनरेगा जॉब कार्ड धारक
  • आय ₹8 लाख सालाना से कम

PMMVY 2025 आवश्यक दस्तावेज़

PMMVY 2025 Beneficiary Registration करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • आधार लिंक्ड बैंक खाता
  • MCP कार्ड या RCH ID
  • LMP तिथि का प्रमाण
  • टीकाकरण विवरण
  • जन्म प्रमाण पत्र (यदि आवेदन दूसरे बच्चे के लिए है)
  • मोबाइल नंबर (आवश्यक)

PMMVY 2025 लाभ की जानकारी

 पहले बच्चे के लिए

किस्त शर्तें  राशि
पहली किस्त गर्भावस्था का पंजीकरण और एक एएनसी जांच ₹3,000
दूसरी किस्त बच्चे का जन्म पंजीकृत और टीकाकरण पूरा (14 सप्ताह तक) ₹2,000

दूसरी  बच्चे के लिए  (यदि लड़की हो):

किस्त शर्तें  राशि
एकल किस्त बालिका जन्म और सभी आवश्यक टीकाकरण ₹6,000

PMMVY 2025 आवेदन प्रक्रिया (PMMVY nic in रजिस्ट्रेशन)

1. pmmvy.nic.in login पोर्टल पर जाएं।

PMMVY 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – गर्भवती महिलाओं को ₹5,000 सहायता
PMMVY 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – गर्भवती महिलाओं को ₹5,000 सहायता

2. Citizen Login पर क्लिक करें।

PMMVY 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – गर्भवती महिलाओं को ₹5,000 सहायता
PMMVY 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – गर्भवती महिलाओं को ₹5,000 सहायता

3. मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP से वेरिफाई करें।

4. नाम, राज्य, जिला, गांव आदि विवरण भरकर खाता बनाएं।

5. लॉगिन करने के बाद “Data Entry” टैब में जाएं।

6. “Beneficiary Registration” विकल्प चुनें।

7. फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।

8. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

भुगतान की स्थिती जांचे?

1. PMMVY पोर्टल पर “Know Your Payment” पर क्लिक करें

2. एप्लिकेशन नंबर या बैंक डिटेल डालें

3. PFMS पोर्टल (pfms.nic.in) पर भी स्टेटस देखा जा सकता है

PMMVY 2025 लाभार्थी सूची कैसे देखें?

1. pmmvy.wcd.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

2. Citizen Login से लॉगिन करें।

3. डैशबोर्ड के दाईं ओर तीन बिंदुओं (menu) पर क्लिक करें।

4. रिपोर्ट विकल्प पर क्लिक करें और आवश्यक रिपोर्ट या सूची चुनें।

5. लाभार्थी सूची डाउनलोड करें और अपना नाम चेक करें।

मोबाइल  ऐप से आवेदन कैसे करें?

1. PMMVY वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर “PMMVY App” का विकल्प चुनें।

PMMVY 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – गर्भवती महिलाओं को ₹5,000 सहायता
PMMVY 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – गर्भवती महिलाओं को ₹5,000 सहायता

3. ऐप डाउनलोड करें, इंस्टॉल करें और लॉगिन करके Pmmvy Beneficiary Registration करें।

NOTE: PMMVY 2025 एक सशक्त कदम है जो महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और बेटी बचाओ जैसे राष्ट्रीय लक्ष्यों में मदद करता है। यदि आप पात्र हैं, तो देरी न करें और आज ही पंजीकरण कर लाभ उठाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. PMMVY योजना के लिए कौन पात्र है?
जो महिलाएं पहली बार गर्भवती हैं या जिनकी दूसरी संतान बेटी है। आयु कम से कम 19 वर्ष होनी चाहिए।

Q2. PMMVY 2025 में कितनी राशि मिलती है?
₹5,000 तीन किस्तों में, और दूसरी बेटी पर ₹6,000 एकमुश्त।

Q3. PMMVY 2025 में आवेदन कब करना चाहिए?
पहली किस्त LMP के बाद जल्दी करें, बाकी किस्तें तय चरणों पर। 270 दिन के अंदर सभी फॉर्म भरें।

Q4. PMMVY 2025 भुगतान न मिले तो क्या करें?
PMMVY पोर्टल या PFMS वेबसाइट से भुगतान स्थिति चेक करें। अगर गड़बड़ी हो तो आंगनवाड़ी में शिकायत करें।

पीएमएमवीवाई लाभार्थी की स्थिति ऑनलाइन जांचें

Scroll to Top