PMMVY Beneficiary List 2025 Pdf Download कैसे करें?
अगर आपने योजना में आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
चरण 1: PMMVY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर Citizen Login लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
चरण 4: डैशबोर्ड में दाईं ओर तीन डॉट्स (⋮) पर क्लिक करें।
चरण 5: Reports या Annual Reports पर क्लिक करें।
चरण 6: जिस रिपोर्ट की आपको ज़रूरत है उसे चुनें और PDF डाउनलोड करें।
चरण 7: डाउनलोड PMMVY Beneficiary List 2025 Pdf Download में अपना नाम खोजें।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) क्या है?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक मातृत्व लाभ योजना है, जो गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य जांच और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करना है। इस योजना के अंतर्गत पहली संतान के जन्म पर ₹5,000 और अगर दूसरी संतान लड़की है, तो एकमुश्त ₹6,000 की राशि प्रदान की जाती है।
PMMVY योजना के तहत मिलने वाली राशि
किस्त | राशि | पात्रता |
पहली | ₹1,000 | गर्भावस्था पंजीकरण |
दूसरी | ₹2,000 | 6 माह गर्भावस्था + एक जांच |
तीसरी | ₹2,000 | बच्चे का जन्म पंजीकरण + पहला टीकाकरण |
अतिरिक्त | ₹6,000 | अगर दूसरी संतान लड़की है |
PMMVY Beneficiary List 2025 Pdf Download का उद्देश्य
PMMVY 2.0 के अंतर्गत सरकार का उद्देश्य है:
- गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता देकर पोषण और स्वास्थ्य सुधार।
- संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना।
- दूसरी संतान लड़की होने पर प्रोत्साहन द्वारा लिंग अनुपात में सुधार।
- मृत जन्म या गर्भपात होने पर भी अगले गर्भ के लिए पात्रता सुनिश्चित करना।
PMMVY के पात्रता मापदंड (PMMVY Beneficiary List 2025 Pdf Download)
- महिला की उम्र 19 वर्ष या अधिक हो।
- पहली जीवित संतान के लिए योजना लागू है।
- कार्यरत महिलाएं जो वेतन हानि झेल रही हैं।
- आवेदन बच्चे के जन्म से 270 दिन के भीतर करना अनिवार्य है।
विशेष वर्गों की पात्रता:
- SC/ST महिला
- दिव्यांग (40% या अधिक)
- BPL कार्डधारी
- e-Shram कार्डधारी
- PMJAY लाभार्थी महिलाएं
- मनरेगा जॉब कार्डधारी
- किसान सम्मान निधि लाभार्थी महिलाएं
- NFSA राशन कार्डधारी
- आंगनवाड़ी/आशा कार्यकर्ता
PMMVY के आवश्यक दस्तावेज़:
- आधार कार्ड
- MCP या RCHI कार्ड
- बैंक खाता विवरण (Aadhaar linked)
- पात्रता प्रमाण (जैसे BPL कार्ड, eShram आदि)
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- टीकाकरण रजिस्ट्रेशन प्रमाण
आवेदन प्रक्रिया (PMMVY Beneficiary List 2025 Pdf Download )
PMMVY Yojana के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया तीन चरणों में की जाती है, जिनके लिए मातृ वंदना योजना फॉर्म online भरना अनिवार्य है:
चरण 1: फॉर्म 1 A (प्राथमिक पंजीकरण PMMVY nic in रजिस्ट्रेशन)
- गर्भवती महिला को गर्भावस्था के पंजीकरण के समय Form 1A भरना होता है।
- इसके साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ संलग्न करें:
- MCP कार्ड की प्रति
- लाभार्थी और उसके पति का पहचान प्रमाण (आधार/वोटर कार्ड आदि)
- बैंक/डाकघर खाता विवरण (Aadhaar Linked)
- यह फॉर्म आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य उपकेंद्र में जमा करें।
चरण 2: फॉर्म 1 B (दूसरी किश्त हेतु)
- गर्भधारण के 6 माह के बाद, कम से कम एक प्रसवपूर्व जांच पूरी होने के बाद Form 1B जमा करना होता है।
- इसके साथ MCP कार्ड में दर्ज जांच की तारीख़ की प्रति अनिवार्य है।
चरण 3: फॉर्म 1 C (तीसरी किश्त हेतु)
- बच्चे के जन्म के बाद और टीकाकरण की शुरुआत के पश्चात Form 1C भरकर जमा करें।
- साथ में: जन्म प्रमाण पत्र
- MCP कार्ड में पहला टीकाकरण दर्ज होना चाहिए (BCG, OPV, DPT, Hepatitis B आदि)
आवेदन कहाँ जमा करें?
मातृ वंदना योजना फॉर्म और दस्तावेज़ अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) या संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय में जमा करें।
PMMVY भुगतान प्रक्रिया:
सभी दस्तावेज़ों की जांच के बाद, अनुमोदन मिलने पर DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है।
भुगतान चरणों में होता है और प्रक्रिया सामान्यतः 1 से 3 महीने में पूरी हो जाती है।
PMMVY check status by Aadhar card number से कैसे चेक करें?
1. PMMVY वेबसाइट पर जाएं या इस लिंक पर क्लिक करे।
2. Application Status विकल्प चुनें।
3. आधार नंबर, मोबाइल या एप्लिकेशन ID दर्ज करें।
4. Submit पर क्लिक करें और स्थिति देखें।
उपयोगी लिंक (PMMVY Beneficiary List 2025 Pdf Download)
User Manual डाउनलोड करें: PMMVY User Manual PPT
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
प्रश्न 1: क्या योजना में मृत जन्म के बाद भी दोबारा लाभ मिल सकता है?
उत्तर: हां, गर्भपात या मृत जन्म की स्थिति में अगली गर्भावस्था को नए लाभार्थी के रूप में माना जाएगा।
प्रश्न 2: आवेदन की स्थिति आधार से कैसे चेक करें?
उत्तर: pmmvy.wcd.gov.in वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर और अन्य विवरण दर्ज कर स्टेटस देखा जा सकता है।
प्रश्न 3: क्या योजना दूसरी संतान पर भी लागू है?
उत्तर: हां, यदि दूसरी संतान लड़की है तो ₹6,000 की एकमुश्त सहायता दी जाती है।
प्रश्न 4: योजना की राशि कितने समय में मिलती है?
उत्तर: सभी दस्तावेज़ सही होने पर 1 से 3 महीनों में DBT द्वारा राशि प्राप्त होती है।