SBI Pashupalan Loan Yojana 2025: कम ब्याज दर पर पाएं ₹10 लाख तक का लोन और बढ़ाएं अपना पशुपालन व्यवसाय

SBI Pashupalan Loan Yojana 2025: पशुपालन भारत के ग्रामीण इलाकों में आजीविका का एक प्रमुख स्रोत है। इसी को ध्यान में रखते हुए
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने SBI Pashupalan Loan Yojana 2025 की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देना और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

इस योजना के अंतर्गत किसान ₹1 लाख से ₹10 लाख तक का लोन ले सकते हैं, जिसे डेयरी, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन और सूअर पालन जैसे विभिन्न कार्यों के लिए उपयोग किया जा सकता है। यह योजना उन किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है जो अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

SBI Pashupalan Loan Yojana 2025 Amount

  • न्यूनतम लोन राशि: ₹1,00,000
  • अधिकतम लोन राशि: ₹10,00,000
  • यह लोन पशु खरीद, शेड निर्माण, चारा प्रबंधन, उपकरण खरीद और अन्य संबंधित गतिविधियों के लिए प्रदान किया जाता है।

 SBI Pashupalan Loan Yojana 2025 Eligibility (पात्रता)

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष।
  • आवेदक एक किसान, पशुपालक या उद्यमी होना चाहिए।
  • आवेदक की SBI बैंक में लेनदेन अच्छी होनी चाहिए।
  • पहले से कोई बैंक डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
  • कम से कम 1 वर्ष का पशुपालन का अनुभव होना चाहिए।
  • व्यवसायिक, सीमांत या छोटे किसान आवेदन के पात्र हैं।

SBI Pashupalan Loan Yojana 2025 Interest Rate (योजना के ब्याज दर)

  • शुरुआती ब्याज दर: 7% प्रति वर्ष से शुरू।
  • बैंक की MCLR आधारित दर लागू होती है।
  • पशु किसान क्रेडिट कार्ड या अन्य सरकारी योजनाओं के तहत सब्सिडी मिलने से प्रभावी ब्याज दर और
    भी कम हो सकती है।
  • SBI pashupalan loan Yojana ब्याज रेट में समय-समय पर बदलाव हो सकता है।

लोन चुकाने के अवधि (Repayment Period)

  • लोन चुकाने की अवधि: 3 से 7 वर्ष तक।
  • कुछ मामलों में 6 महीने तक की मोरेटोरियम सुविधा भी मिलती है।

 आवेदन प्रक्रिया  (SBI Pashupalan Loan Yojana 2025 Apply Online)

1. निकटतम SBI शाखा में जाएं और पशुपालन लोन योजना की जानकारी लें या अधिकारिक वेबसाइट पर जाये।

SBI Pashupalan Loan Yojana 2025

2. आवेदन फॉर्म प्राप्त करें और सभी जरूरी जानकारी भरें।

3. आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें:

  • पहचान प्रमाण (आधार, पैन, वोटर ID)
  • निवास प्रमाण
  • बैंक स्टेटमेंट (पिछले 6 माह)
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट (व्यवसाय का विवरण, लागत, लाभ अनुमान)
  • भूमि दस्तावेज़ (यदि गिरवी की आवश्यकता हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि हो)

4. दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

5. लोन स्वीकृति के बाद राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

 Pashupalan Loan Yojana 2025 List किन कार्यों के लिए लोन मिल सकता है?

  • गाय, भैंस, बकरी पालन
  • मुर्गी पालन (Poultry)
  • मछली पालन (Fisheries)
  • सूअर पालन
  • मधुमक्खी पालन
  • पशु चारा इकाई
  • डेयरी फार्मिंग इक्विपमेंट्स
  • पशु शेड निर्माण

आवश्यक दस्तावेजों की सूचि (Required Documents)

SBI Pashupalan Loan Yojana 2025 के तहत आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

पहचान और पते का प्रमाण :
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस / पासपोर्ट (कोई एक)
  • निवास प्रमाण पत्र (आधार पर पता अपडेट नहीं है तो आवश्यक)
वित्तीय दस्तावेज:
  • पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • आय प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • पिछले वर्षों का ITR (यदि आपने दाखिल किया हो)
पशुपालन परियोजना सबंधित दस्तावेज:
  • विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट जिसमें शामिल हो:
  • व्यवसाय का प्रकार (डेयरी, पोल्ट्री आदि)
  • लागत का विवरण
  • संभावित आय और लाभ
  • अनुभव का उल्लेख (यदि हो)
जमीन सबंधित दस्तावेज (यदि गिरवी की आवश्यकता हो):
  • भूमि का रिकॉर्ड / 7/12 उतारा
  • संपत्ति स्वामित्व प्रमाण
  • भूमि उपयोग प्रमाण पत्र
अन्य दस्तावेज:
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (2-3)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
  • प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि हो)

 जरूरी बात: प्रोजेक्ट रिपोर्ट की भूमिका

लोन की मंजूरी के लिए एक विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट अनिवार्य होती है। इसमें व्यवसाय की योजना, लागत, संभावित आय और लाभ का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। इससे बैंक को आपके व्यवसाय की व्यवहार्यता का अंदाज़ा लगता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. SBI Pashupalan Loan Yojana 2025 के तहत अधिकतम कितनी राशि मिलती है?

आप अधिकतम ₹10 लाख तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। यह राशि व्यवसाय के आकार और प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर निर्भर करती है।

2. क्या SBI पशुपालन लोन ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है?

वर्तमान में आवेदन प्रक्रिया मुख्यतः ऑफलाइन है। आपको नजदीकी SBI शाखा में जाकर आवेदन करना होगा।

3. इस योजना में क्या सब्सिडी मिलती है?

हां, यदि आप पशु किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के पात्र हैं, तो आपको सब्सिडी मिल सकती है जिससे ब्याज दर कम हो जाती है।

4. क्या पहले से चल रहे पशुपालक भी आवेदन कर सकते हैं?

हां, जो लोग पहले से पशुपालन व्यवसाय चला रहे हैं और उसका विस्तार करना चाहते हैं, वे भी पात्र हैं।

नोट: SBI Pashupalan Loan Yojana 2025 पशुपालकों और ग्रामीण किसानों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यह योजना न सिर्फ आर्थिक सहायता देती है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वावलंबन को भी बढ़ावा देती है। यदि आप पशुपालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या उसका विस्तार करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए उत्तम है। SBI शाखा में जाकर इस योजना के लिए आवेदन करें और अपने व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक ले जाएं।

Murgi Palan Loan Yojana 2025

Scroll to Top